Latest News

हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026

स्कूल छात्रा ने देश का बढ़ाया मान

नई दिल्ली। देश की उभरती नन्ही योग प्रतिभा वान्या शर्मा ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें प्रतिष्ठित इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भव्य सिक्स सिग्मा अवॉर्ड्स 2026 समारोह के दौरान प्रदान किया गया, जो उनकी असाधारण मेहनत, अनुशासन और योग के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इस गौरवपूर्ण क्षण को और भी खास बनाया दिग्गज अभिनेत्री एवं शास्त्रीय नृत्यांगना हेमा मालिनी ने, जिनके कर-कमलों से वान्या शर्मा को यह सम्मान प्राप्त हुआ। समारोह में यह पल सबसे प्रेरणादायक और यादगार बन गया।
 
कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें कैलाश खेर, राजपाल यादव, गणेश आचार्य, दलेर मेहंदी, जय प्रदा और सुधा चंद्रन सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए। वान्या शर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनकी प्रतिभा और कठोर परिश्रम को दर्शाती है, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। आज वान्या शर्मा हर उस बच्चे के लिए मिसाल बन चुकी हैं, जो अपने सपनों को साकार करने का साहस और समर्पण रखता है।

Click Here for More Latest News