नई दिल्ली। UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मई तक होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह 20 मई से पहले वह आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज एक पब्लिक नोटिस जारी कर यह बताया कि UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) को बंद हो जाएगा।
एनटीए के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें एक बार फिर सलाह दी जाती है जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन हेतु मुख्य बिंदू
- उम्मीदवार निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और जमा करें।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ (Confirmation Page) डाउनलोड करें और अपने पास सुरक्षित रखें।
एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि शुल्क का भुगतान करने से पहले वे ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें, क्योंकि बाद में किसी भी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं होगी। उन्हें नाम, पिता का नाम, माता का नाम, सामाजिक श्रेणी (Social Category), PwD स्थिति, लिखने में कठिनाई की स्थिति, स्क्राइब (Scribe) की आवश्यकता की स्थिति, चुने गए विषय और उम्मीदवार द्वारा चुने गए परीक्षा शहर के विकल्पों जैसी जानकारियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
एनटीए के अनुसार उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करने से पहले, उसमें दी गई सभी जानकारी सही और पूर्ण हो। एनटीए के अनुवार केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण माना जाएगा, जिन्होंने सफलतापूर्वक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है।
एनटीए के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार UGC-NET जून 2026 परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट, सूचनाओं और जानकारियों के लिए NTA की वेबसाइट: https://ugcnet.nta.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
Click Here for More Exams / Admission