Latest News

हकेवि के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयनित

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के दो विद्यार्थियों का चयन 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 के लिए हुआ

 

महेंद्रगढ़  : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के दो विद्यार्थियों का चयन 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 के लिए हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने चयनित स्वयंसेवको को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की।

विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के समन्वयक प्रो. दिनेश चहल ने बताया कि विश्वविद्यालय के दो स्वयंसेवको राधिका और राकेश का चयन 12 जनवरी  से 16 जनवरी 2023 तक हुबली धरवाड़ कर्नाटक में आयोजित होने वाले 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि पाँच दिवसीय इस आयोजन का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। प्रो. चहल ने स्वयंसेवको को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में विद्यार्थियों का चयन हम सभी के लिए गर्व की बात है। ऐसे अवसर विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करते हैं।  

Click Here for More Latest News