Institutional Activities

राष्ट्रीय एकता शिविर में हिस्सा लेने पहुंचे हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थी

:- चैधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के बावल कृषि कॉलेज में 27 मार्च तक चलने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के विद्यार्थी हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

 

हरियाणा: चैधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के बावल कृषि कॉलेज में 27 मार्च तक चलने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के विद्यार्थी हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से आयोजित इस शिविर में हकेवि के एमसीए के विद्यार्थी अर्पित दुबे एवं एमए की छात्रा पूनम हिस्सा ले रही है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.टंकेश्वर कुमार ने दोनों ही विद्यार्थियों को इस आयोजन में प्रतिभागिता के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कुलपति ने विद्यार्थियों के सर्वांर्गीण विकास में इस प्रकार के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि अवश्य ही इसके माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा में इजाफा होगा। विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे दोनों ही विद्यार्थियों को छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.आनंद शर्मा व एनएसएस के प्रमुख डॉ. दिनेश चहल ने शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

Click Here for More Institutional Activities