Latest News

एआईसीटीई, दूरदर्शन व आल इंडिया रेडियो के बीच स्मार्ट इंडिया हैकथन के लिए समझौता

अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद और दूरदर्शन, अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद और आल इंडिया रेडियो के बीच स्मार्ट इंडिया हैकथन के लिए मीडिया पार्टनरशिप के लिए समझौता हस्ताक्षर किये गए हैं।

 

नई  दिल्ली। अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद और  दूरदर्शन,  अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद और  आल  इंडिया  रेडियो  के  बीच स्मार्ट इंडिया हैकथन के लिए मीडिया  पार्टनरशिप  के  लिए  समझौता  हस्ताक्षर   किये गए हैं। 

आज  अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद और  दूरदर्शन,  अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद और  आल  इंडिया  रेडियो  के  बीच स्मार्ट इंडिया हैकथन के लिए मीडिया  पार्टनरशिप  के  लिए  समझौता  हस्ताक्षर हुआ | समझौता हस्ताक्षर ऐ आई सी टी ई के चेयरमैन प्रोफेस्सर अनिल सहस्रबुद्धे , दूरदर्शन के डायरेक्टर जनरल श्री मयंक अग्रवाल, आकाशवाणी के डायरेक्टर जेनेरल श्री ऐन वेणुधार रेड्डी  ने किये | इस अवसर पर दूरदर्शन के डिप्टी डायरेक्टर जनरल  श्री सी के जैन,  ऐ आई सी टी ई  की ओर  से  इन्नोवेशन डायरेक्टर श्री मोहित गंभीर, श्री सारिम , श्री पुनीत शर्मा मिडिया सलाहकार मौजूद थे  

स्मार्ट इंडिया हैकथन इस समय दुनिया का एक बहुत ही बड़ा नवाचार मॉडल बन चुका है जिसमें लाखों छात्र छात्राएं भाग लेते हैं। विभिन्न मंत्रालयों और संस्थानों द्वारा दी गई समस्याओं के समाधान ढूंढते हैं | यह एक ऐसा माध्यम है जिससे स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया को  बल मिलता है।   इस इवेंट के दौरान पूरे देश भर में इनोवेशन का एक अलग ही माहौल रहता है |
स्मार्ट इंडिया हैकथन के इस पांचवें संस्करण में कई लाख बच्चों ने पहले चरण में अपने-अपने कॉलेजों में अपने-अपने विद्यालयों में भाग लेते हुए इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया, जिनमें से चुनिंदा छात्र-छात्राएं आगे जो ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगे। लगभग 2033 टीम्स जिसमें 12000 के करीब छात्र-छात्राएं मिलजुलकर नए-नए समाधान का सुझाव देंगे | आजादी के 75 वे अमृत उत्सव के उपलक्ष में यह इवेंट 75 नोडल सेंटर 25 अगस्त से 29 अगस्त तक किया जाएगा। हर संस्करण की तरह   प्रधानमंत्री  का 25 अगस्त को  रात्रि 8 बजे के आसपास प्रतिभागियों से वार्तालाप करेंगे।


 

Click Here for More Latest News