Latest News

स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड ने 29,000 से अधिक को किया प्रशिक्षित: अतुल तिवारी

स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड ने 29,000 से अधिक को किया प्रशिक्षित

नयी दिल्ली।  केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने कहा है कि स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड ने देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 18 क्षेाों में कम आय वाले परिवारों के पहली बार नौकरी चाहने वाले 29,000 से अधिक युवकों को प्रशिक्षित किया है।

 उन्होंने कहा कि जिनमें से 73 प्रतिशत युवा विभिन्न संस्थानों एवं कंपनियों में काम कर रहे हैं।  तिवारी ने यहां स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के 2021 में शुरू किये गये  स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें महिलाओं को भी बराबर अवसर दिये जाते हैं। प्रशिक्षुओं में कम आय वाली पृष्ठभूमि की 74 प्रतिशत महिलायें हैं, जिनमें से कई ऐसी हैं, जिन्होंने सीमित शिक्षा हासिल की है और जिन्हें कोई पूर्व कार्य अनुभव भी नहीं है। कार्यक्रम ने इन महिलाओं को कार्यबल में सफलतापूर्वक शामिल किया है और इन्हें बनाये रखा है। पारिवारिक जुड़ाव, कार्यस्थल पर परिचित कराना, गतिशीलता सहायता और नियुक्ति के बाद सहायता जैसी रणनीतियां इन परिणामों को प्राप्त करने में सहायक रही हैं। 


एनएसडीसी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री तिवारी ने कहा, ‘‘ कौशल विकास 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की कुंजी है। स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड इसी दिशा में एक अभूतपूर्व पहल है, जिसमें स्थायी परिवर्तन लाने के लिये सार्वजनिक-निजी सहयोग का उपयोग किया जाता है। स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड 2.0 के साथ, हमारा लक्ष्य उच्च लक्ष्य निर्धारित करना, कठोर मूल्यांकन मानकों को अपनाना और उद्योग 4.0 टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित क्षेाों में एक समावेशी भविष्य के लिये तैयार कार्यबल बनाने पर ध्यान केंद्रित करना है। यह पहल भारत के युवाओं के लिये नये अवसरों को खोलने और राष्ट्र को वैिक नेतृत्व की ओर अग्रसर करने के हमारे माननीय प्रधानमंी के दृष्टिकोण को दर्शाती है। ’’


इस पहल का उद्देश्य कौशल और रोजगार के बीच की खाई को पाटकर 50,000 युवा भारतीयों को तैयार करना है, जिनमें महिलाओं की पहुंच 60 प्रतिशत है।


एनएसडीसी के सीओओ (कार्यवाहक सीईओ) और एनएसडीसी इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक वेद मणि तिवारी ने कहा, ‘‘स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड 24 राज्यों और 18 क्षेाों में 29,000 लोगों तक पहुंच चुका है, इसके बरकरार रखने की दर 58 प्रतिशत है और इसे 60 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। हमारा ध्यान रोजगार के लिये योज्ञता, रोजगार, आय वृद्धि और उद्यमिता पर है। डिजिटलीकरण और स्वास्थ्य सेवा में एआई-आधारित नवाचार का लाभ उठाकर, स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड के जरिये 2047 के लिये भारत के 35 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को सिद्ध करने के लिये तालमेल कायम करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, भविष्य के लिये तैयार कार्यबल का निर्माण करने और अधिक समावेशी स्टार्ट-अप ईको सिस्टम को बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रयास किये जा रहे हैं। ’’


उन्होंने कहा कि स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड को विभिन्न भागीदारों का समर्थन हासिल है, जिसमें ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट, माइकल एंड सुसान डेल फाउंडेशन, चिल्ड्रन्स इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन (सीआईएफएफ) और कई अन्य शामिल हैं।

Click Here for More Latest News