Latest News

चंडीगढ़ के सार्थक अरोड़ा का आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन

:- इनकी चार साल की ट्रेनिंग इस साल 11 जून को समाप्त हुई है

 

चंडीगढ़: सैक्टर-7 के सार्थक अरोड़ा आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन हुए है। इनकी चार साल की ट्रेनिंग इस साल 11 जून को समाप्त हुई है जिसके बाद सार्थक अब लेफ्टिनेंट सार्थक बन गए है। सार्थक ने डीएवी पब्लिक स्कूल सैक्टर-8 से स्कूलिंग की है और साल 2018 में इन्होंने टेक्निकल एंट्री स्कीम के लिए सर्विस सिलेक्शन बोर्ड क्लियर किया था। सार्थक ने कहा कि इससे बड़ी उपलब्धि किसी के लिए और क्या हो सकती है कि देश सेवा के मौका मिले।

Click Here for More Latest News