Institutional Activities

पौधारोपण एवं एवं 'स्पर्धा खेल प्रतियोगिता' का आयोजन

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के चौथे सघन वन पौधारोपण अभियान में 2200 से अधिक पौधे रोपे जबकि महाराजा अग्रसेन कॉलेज नॉन कोलिजिएट महिला शिक्षा बोर्ड के तत्वाधान में 'वार्षिक खेल समारोह 2025–26'खेलेंगी बेटियां तो बढ़ेंगी बेटियां थीम पर हुआ

नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन कॉलेज नॉन कोलिजिएट महिला शिक्षा बोर्ड के तत्वाधान में 'वार्षिक खेल समारोह 2025–26' का आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा से भरे वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  जबकि स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में आयोजित चौथे सघन वन पौधारोपण अभियान में 2200 से अधिक पौधे रोपे गए।

          महाराजा अग्रसेन कॉलेज नॉन कोलिजिएट महिला शिक्षा बोर्ड के तत्वाधान में 'वार्षिक खेल समारोह 2025–26'खेलेंगी बेटियाँ तो बढेंगी बेटियां की प्रेरक थीम पर हुआ। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजीव तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर नॉन-कॉलेजिएट एन सी वेब की मुख्य संचालिका प्रो. पुनीता अग्रवाल, उपमुख्य संचालक डॉ प्रवीरा शेट्टी, और प्रमुख खेल संयोजक प्रो. टी. एन. ओझा तथा उप खेल संयोजक डॉ अभय जैन सहित सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।  सभी खेलों में छात्राओं ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ भाग लिया।  
            नॉन-कॉलेजिएट की मुख्य संचालिका पुनीता जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल ऊर्जा, एकाग्रता और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जब बेटियां मैदान में उतरती हैं, तब वे केवल प्रतियोगी नहीं बल्कि सशक्तिकरण, नेतृत्व और आत्मविश्वास की सजीव प्रतीक बन जाती हैं—यही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण, प्रतिभागियों के सम्मान तथा “खेलेंगी बेटियां, बढ़ेंगी बेटियां” के संकल्प के साथ हुआ। पूरा आयोजन सहयोग, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा की भावना से परिपूर्ण रहा।


स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज ने आयोजित किया चौथा सघन वन पौधारोपण अभियान, 2200 से अधिक पौधे रोपे गए

       उधर दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के अलीपुर स्थित पुराने परिसर में सफलतापूर्वक चौथा सघन वन पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण हरित पहल के अंतर्गत 2200 से अधिक पौधों का रोपण किया गया, जिससे पूर्ववर्ती सघन वन अभियानों को मिलाकर कॉलेज परिसरों में पौधों की कुल संख्या 6000 से अधिक हो गई है। इस पौधारोपण अभियान का आयोजन स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज की सघन वन समिति द्वारा किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथियों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, छात्रों तथा एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।
                   कार्यक्रम में श्री गोपाल आर्य जी, अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि के राष्ट्रीय संयोजक, ने मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। प्रो. बलराम पाणी जी , डीन ऑफ कॉलेजेस , दिल्ली विश्वविद्यालय, ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जबकि पर्यावरण गतिविधि, दिल्ली प्रान्त संयोजक, जय कुमार जी ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गोपाल आर्य ने कहा कि पौधारोपण केवल एक पर्यावरणीय कर्तव्य नहीं, बल्कि आगामी पीढ़ियों के प्रति नैतिक और सामाजिक उत्तरदायित्व भी है।  
           विनीत वोहरा  ने, पौधारोपण पर अपने विचार साझा किए और छात्रों के लिए नेचर वॉक के महत्व तथा पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।  कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सुरभि सिंघल (संयोजक) द्वारा किया गया, जबकि डॉ. धर्मवीर भारद्वाज (प्रशासनिक अधिकारी) ने प्रशासनिक समन्वय की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को श्री मनीष गुप्ता जी (एओएन इंडिया), सुश्री उदया अग्रवाल जी (चैरिटीज़ एड फ़ाउंडेशन इंडिया) तथा श्री विनीत वोहरा जी (गिव मी ट्रीज़) का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। यह पौधारोपण अभियान एओएन द्वारा प्रायोजित था तथा गिव मी ट्रीज़, वनस्टेज और नामित पौधारोपण भागीदारों के सहयोग से क्रियान्वित किया गया। कार्यक्रम को स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज की एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों के स्वयंसेवकों का सक्रिय समर्थन प्राप्त हुआ। सुश्री रिमझिम जी और शिवा जी ने इस अभियान में टीम एओएन इंडिया का प्रतिनिधित्व किया।  

Click Here for More Institutional Activities