Latest News

हकेवि में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के पहली काउंसलिंग 07 जुलाई से

हकेवि महेंद्रगढ़ में 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातकोत्तर दाखिला प्रक्रिया शुरू, पहली श्रेणीवार सूची 7 जुलाई को जारी

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली श्रेणीवार दाखिला सूची सोमवार 07 जुलाई, 2025 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। पहली लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थी 09 जुलाई, 2025 तक फीस भुगतान कर दाखिला ले सकेंगे। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षाएं आगामी 14 जुलाई 2025 से शुरु हो रही हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की सीयूईटी की प्रवेश प्रक्रिया का संयोजन कर रहे डॉ. तेजपाल ढेवा ने बताया कि सीयूईटी (पीजी) 2025 के अंतर्गत जारी दाखिला प्रक्रिया में विश्वविद्यालय में 42 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में उपलब्ध 1447 सीटों पर दाखिले के लिए 07 जुलाई, 2025 को श्रेणीवार सूची वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिसके आधार पर पहली काउंसलिंग के दाखिले ऑनलाइन फीस के भुगतान के साथ 09 जुलाई, 2025 तक होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि काउंसलिंग की यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होेगी। हकेवि में दाखिला प्रक्रिया के अंतर्गत स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में सीटें रिक्त रहने की स्थिति में दूसरी काउंसलिंग
11 जुलाई और तीसरी काउंसलिंग 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से नए सत्र के अंतर्गत कक्षाओं की शुरुआत 14 जुलाई 2025 से होगी।

Click Here for More Latest News