Exams / Admission

NTA: CUET(PG) 2022 ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार की लिए नोटिस

NTA: CUET(PG)-2022 ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार की लिए नोटिस *

 
राधाप्रिया
नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रन्स टेस्ट (CUET) (PG)-2022 के ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार के लिए NTA ने अपनी अफ़िशल वेब्साइट पर नोटिस जारी किया। 
 
*CUET (PG)-2022 की परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में उम्मीदवार 28 सितंबर से 30 सितंबर 2022 (शाम 11:50 बजे तक) सुधार कर सकते है*
 
*सुधार के लिए छेत्र:*
• कोई एक- उम्मीदवार का नाम, माँ का नाम या पिता का नाम
• जन्म तिथि 
• लिंग 
• श्रेणी 
• PwBD
• विश्वविध्यालय का चुनाव 
उम्मीदवार इन सभी छेत्रो में अपने ऑनलाइन आवेदन में सुधार कर सकते है। 
 
*ऊपर दिए गए सुधार छेत्रो में सुधार के लिए फ़ॉर्म 29 सितंबर 2022 ki शाम को उपलब्ध कर दिए गए है। *
 
उम्मीदवारों द्वारा NTA से अनुरोध किया गया कि वे भरे गए CUET(PG)-2022 के ऑनलाइन आवेदन क विवरण में सुधार के लिए अनुमति दे, उम्मीदवारों को समर्थन देते हुए यह निर्णय लिया गया कि उम्मीदवारों द्वारा हुए ग़लत विवरणो में सुधार करने का एक और अवसर उन्हें दिया गया है। 
 
NTA द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रन्स टेस्ट (CUET(PG)-2022) 01 सितंबर से 07 सितंबर 2022 और 09 सितंबर से 12 सितंबर 2022 तक भारत में 269 से ज़्यादा शहरो और भारत से बाहर 04 शहरो में आयोजित किए गए थे। 
 
कृपया ध्यान दे की अंतिम सुधार केवल अतिरिक्त शुल्क के भुगतान के बाद ही होगा।(यदि आवश्यक हो तो)
श्रेणी या PwBD में परिवर्तन के मामले में यदि शुल्क राशि पर कोई प्रभाव पदता है, तो उम्मीदवार से लागू होने पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। 
 
उम्मीदवार नियमित रूप से NTA की वेब्साइट www.nta.ac.in और https://cuet.nta.nic.in/ पर ताज़ा जानकारियो के लिए जाएँ। 
 
CUET(PG)-2022 से सम्बंधित अधिक स्पष्टिकरण के लिए उम्मीदवार NTA पर cuet पर pg@nta.ac.in पर लिख सकते है।

Click Here for More Exams / Admission