नई दिल्ली। नेशनल टेेसिटंग एजेंसी ने राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NCHM JEE) - 2026 के लिए अस्थायी उत्तर कुंजी जारी प्रश्न पत्र एवं रिकॉर्डेड प्रतिक्रियाओं को वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NCHM JEE-2026) का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा दिनांक 25.04.2026 (शनिवार) को देशभर के 103 शहरों एवं 115 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया गया।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अभ्यर्थियों के लिए अस्थायी उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र एवं रिकॉर्डेड प्रतिक्रियाएं वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/nchm-jee/ पर उपलब्ध करा दी हैं, ताकि अभ्यर्थी उन पर आपत्ति (चैलेंज) दर्ज कर सकें।
एनटीए के अनुसार जो अभ्यर्थी किसी भी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे केवल ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर प्रति प्रश्न ₹200/- (दो सौ रुपये मात्र)का गैर-वापसी योग्य शुल्क जमा कर चुनौती प्रस्तुत कर सकते हैं।
परीक्षा NCHMJEE-2026
- चुनौती प्रस्तुत करने की प्रारंभ तिथि 7 मई 2026
- चुनौती प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 9 मई 2026 (रात्रि 11:50 बजे तक)
- शुल्क ₹200/- प्रति प्रश्न (गैर-वापसीयोग्य प्रोसेसिंग शुल्क)
निर्धारित समयावधि के भीतर केवल शुल्क सहित प्राप्त चुनौतियों पर ही विचार किया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा किया जाएगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार कर घोषित किया जाएगा।
एनटीए के अनुसार किसी भी अभ्यर्थी को उसकी आपत्ति स्वीकार/अस्वीकार होने की व्यक्तिगत सूचना नहीं दी जाएगी। चुनौती प्रक्रिया के उपरांत तैयार की गई अंतिम उत्तर कुंजी ही अंतिम मानी जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद उत्तर कुंजी से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी। विषय विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम होगा तथा इस संबंध में आगे कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि उपरोक्त निर्देशों का पालन करें। अभ्यर्थी किसी भी सहायता हेतु अभ्यर्थी NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nchm@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं
Click Here for More Exams / Admission