Institutional Activities

मिरांडा हाउस में हुआ स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन

200 विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस में बुधवार को 78 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती वन्दिता कौल, सेक्रेटरी, डाक सेवा भारत सरकार विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्मृति शरन , जॉइंट सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट,चेयरपर्सन प्रो जी गोपाल रेड्डी, एवं प्राचार्य बिजयलक्ष्मी नंदा उपस्थित थीं। आरम्भ में प्राचार्या प्रो बिजयलक्मी नंदा ने सभी अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिह्न देकर किया।

ततपश्चात उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट साझा की। जिसमें उन्होंने पूर्व छात्रा प्रो रजनी अब्बी जी के साउथ कैंपस की डायरेक्टर बनने की महत्वपूर्ण उपलब्धि को सबके सामने रखा इस वर्ष की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि में मिरांडा हाउस की 13 छात्राओं का प्रशासनिक सेवा में रैंकिंग प्राप्त करना रहा इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में रैंकप्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम प्रस्तुत किए, इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज में हो रहे शोध कार्यों प्रोजेक्ट और इंटरनेशनल सेमिनार, एक्सचेंज प्रोग्राम , विभागीय गतिविधी के बार में बताया। इसके कालेज मैगज़ीन मिरांडा का विमोचन किया गया और साथ ही मिरांडा हाउस ,लेडी श्री राम, कमला नेहरू और गार्गी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक रेवेन्यू स्टाम्प (रशीदी टिकट) को लोकार्पित किया गया। इस रेवेन्यू स्टाम्प में कालेज कैम्प्स की फोटो बनाई गई थी।

श्रीमती स्मृति शरन ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाएं जब आर्थिक रूप से सबल होंगी तो देश की समृद्धि स्वतः होगी, सक्रिय कार्यकर्त्ता वह होता है जो जागरूक करने का काम करता है । श्रीमती वन्दिता कौल ने मिरांडा के साथ अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए कहा और साथ ही उन्होंने महिलाओं के प्रति सहानुभूति की भावना रखें उनके जिजीविशा को बनाने में मदद करें। प्रो जी गोपाल रेड्डी ने हैदराबाद से दिल्ली तक की अपनी यात्रा का वृतांत सबके सामने रखते हुए कहा कि मिरांडा वास्तव में एक उत्कृष्ट संसथान है। डॉ. शाश्वती गांगुली ने स्टूंडेट यूनियन की वार्षिक रिपोर्ट साझा की कॉलेज के शिक्षक वर्ग ने खूबसूरत चित्रमाला नृत्य प्रस्तुति से सभागार में उपस्तित्त सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात् पुररस्कार वितरण हुआ जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह में लगभग 300 लोग उपस्थित थे  अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 
 

Click Here for More Institutional Activities