Latest News

मॉरीशस के राष्ट्रपति व उप प्रधानमंत्री ने किया मनन बुद्धिराजा को सम्मानित

मॉरीशस सरकार और इंटेलीजेंट माइंड्स द्वारा विश्व हिंदी सचिवालय, पोर्ट लुईस, मॉरीशस में आयोजित एक सम्मान समारोह में मनन बुद्धिराजा को देश के पिछड़े इलाकों में तकनीकी , व्यावसायिक ,रोजगार परक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में किये उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरुस्कृत किया गया।

मॉरीशस  के राष्ट्रपति व उप प्रधानमंत्री ने किया मनन बुद्धिराजा को सम्मानित

नई दिल्ली।मॉरीशस के  राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपुन व उप प्रधानमंत्री श्रीमती लीला देवी दूकुन लुचुमुन ने दिल्ली के मदर डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मनन बुद्धिराजा को  शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया है।
          मॉरीशस सरकार और इंटेलीजेंट माइंड्स  द्वारा  विश्व हिंदी सचिवालय, पोर्ट लुईस, मॉरीशस में आयोजित एक सम्मान समारोह  में मनन बुद्धिराजा को देश के पिछड़े इलाकों में तकनीकी , व्यावसायिक ,रोजगार परक और  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में किये उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए  पुरुस्कृत किया गया। मॉरीशस के राष्ट्रपति  पृथ्वीराज सिंह रूपुन व उप प्रधानमंत्री श्रीमती लीला देवी दूकुन लुचुमुन के अलावा समारोह में मॉरीशस के विदेश मंत्री एलन गनू और भारत की मारीशस में उच्चायुक्त श्रीमती के. नंदनी सिंगला भी इस समारोह में मौजूद रहीं I इस पुरुस्कार समारोह में विभिन्न देशों  के 40 लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्क्रष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया I
       मनन बुद्धिराजा ने इस सम्मान को देश के शिक्षा जगत का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान निश्चित रूप से भविष्य में उन्हें शिक्षा जगत में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
   

Click Here for More Latest News