Latest News

मध्यप्रदेश : 12वीं के परीक्षा आवेदन में 14 फरवरी तक संशोधन करने का अंतिम अवसर

Key Highlights & Summary

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 12वीं के परीक्षा आवेदन में संशोधन के अवसर को लेकर एक सर्कुलर जारी किया

मध्यप्रदेश : 12वीं के परीक्षा आवेदन में 14 फरवरी तक संशोधन करने का अंतिम अवसर

 

भोपाल । मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं के परीक्षा आवेदन में संशोधन करने के लिये छात्र छात्राओं को एक अंतिम अवसर दिया गया है। सभी विद्यालयों के परीक्षार्थी 12-14 फरवरी 2022 तक नियत शुल्क के साथ संशोधन का आवेदन कर सकेंगे ।
        मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 12वीं के परीक्षा आवेदन में संशोधन के अवसर को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर के अनुसार परीक्षा आवेदन में सशोधन का अंतिम अवसर समाप्त होने के बाद भी बडी संख्या में संशोधन के लिये आवेदन कर रहे हैं।
सर्कुलर में कहा गया है कि छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें परीक्षा आवेदन में संशोधन करे का अंतिम  अवसर दिया जा रहा है।
        सर्कुलर में कहा गया है कि छात्र छात्राएं 12 से 14 पफरवरी के बीच अपने परीक्षा आवेदन में संशोधन व विषय आदि का संशोधन करेंगे जिसके लिये उन्हें नियत शुल्क भुगतान करा पडेगा। सर्कुलर में सपष्ट किया गया है कि 14 फरवरी के बाद मिलने वाले संशोधन प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया जायेगा। 

Click Here for More Latest News