Institutional Activities

रूस यूक्रेन युद्ध पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में व्याख्यान आयोजित

:- इग्नू के प्रो. सतीश कुमार ने भारत की भूमिका पर डाला प्रकाश

 

हरियाणा: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में रूस व यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से जुड़े विभिन्न पहलुओं और इसमें भारत की भूमिका पर केंद्रित विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्त्व विभाग के द्वारा आयोजित इस विशेषज्ञ व्याख्यान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के प्रो. सतीश कुमार विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के निर्देशन व मार्गदर्शन में आयेाजित इस व्याख्यान में विद्यार्थियों, शोधार्थियों व शिक्षकों ने इस युद्ध के कारणों व उससे भारत व समूचे विश्व पर पड़ने वाले प्रभावों को जाना-समझा।

विशेषज्ञ वक्ता प्रो. सतीश कुमार ने विस्तार से विश्व में अमेरिका और रूस की स्थिति के ऐतिहासिक व वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डाला और यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के कारणों को प्रस्तुत किया। प्रो. सतीश कुमार ने बताया कि किस तरह से अमेरिका द्वारा इस युद्ध की स्थिति पैदा की गई और रूस के सख्त रुख के पीछे कौन से कारण जिम्मेदार हैं। इस चर्चा में प्रो. सतीश कुमार ने इस युद्ध के संदर्भ में भारत की नीति पर भी विस्तार से चर्चा की और भारत सरकार द्वारा अपनाई जा रही भूमिका का समर्थन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के भारी संख्या में विभिन्न विभागों के शिक्षक, विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।

Click Here for More Institutional Activities