नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज द्वारा “वैश्विक परिवर्तनों के मध्य राजनीति, अर्थव्यवस्था और मीडिया संस्कृति” विषय पर एक दिवसीय अंतर्विषयी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का संयुक्त रूप से आयोजन कॉलेज की सिविल, किरत तथा कलम सोसायटियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरबाणी शबद एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। राजनीति विज्ञान विभाग की सेमिनार संयोजिका डॉ. कमला ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए विषय की समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह कालरा एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए इस शैक्षणिक पहल की सराहना की।
Click Here for More Institutional Activities