नई दिल्ली। शनिवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारम्भ हो रहे हैं। आज प्रथम पाली के विद्यालयों में इसकी घोषणा भी की जा चुकी थी। इसके उपरांत लगभग शाम चार बजे के आसपास शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9वीं, दसवीं वीं एवं बारहवीं के लिए रेमिडियल क्लास लगाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए। दिल्ली में अधिकतर प्रवासी लोगों के बच्चे सरकारी विद्यालयों में पढ़ते हैं, जो ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में कोई आदेश न के कारण अपना मूल निवास पर जाने का कार्यक्रम बनाकर अपनी रिजर्वेशन आदि कर चुके हैं आनन-फानन में शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाचार्यों को व्हाट्सएप के माध्यम से छात्रों को सूचित करने हेतु कहा गया।
Click Here for More Latest News