Latest News

जामिया वाइस चांसलर प्रो.नजमा अख्तर को पदमश्री अवार्ड

पदमश्री सम्मान से जिम्मेदारियां बढ़ी : प्रो.नजमा अख्तर

 

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया युनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो.नजमा अख्तर को इस वर्ष पदमश्री पुरुस्कार के ​लिये चुना गया है। प्रो.नजमा अख्तर ने इस अवार्ड के लिये सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान को युनिवर्सिटी का सम्मान बताया है।
         जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वाइस चांसलर प्रो.नजमा अख्तर इस युनिवर्सिटी की पहली महिला वाइस चांसलर हैं। जब उन्होंने इस युनिवर्सिटी का कार्यभार संभाला तो उनके सामने इस युनिवर्सिटी मे अपनी क्षमता व काबिलियत को साबित करने की बड़ी चुनौती थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने ना केवल देश विदेश में जामिया मिल्लिया इस्लामिया को  नई पहचान दी बल्कि युनिर्वसिटी में छात्रों के लिये कई नये कोर्स भी शुरु किये।
        आज पदमश्री पुरुस्कारों की सूची में जब जामिया वीसी प्रो.नजमा अख्तर के नाम का एलान हुए तो समूचे जामिया मिल्लिया युनिर्वसिटी परिसर में हर्ष की लहर दौड गई और प्रो.नजमा अख्तर के पास एक के बाद एक बधाई संदेश पहुंचने लगे। युनिर्वसिटी के कई वरिष्ठ प्रध्यापक उन्हें बधाई देने पहुंचे। 
        अपनी इस उपलब्धि को प्रो नजमा अख्तर ने जामिया मिल्लिया की उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल अकेले उनका नहीं है क्योंकि जामिया मिल्लिया इस्लामिया को सभी ने मिलकर आगे बढाया है। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी मिलकर इसी तरह काम करते रहेंगे और जामिया के  नाम को आगे बढाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मिलने से निश्चित रूप से अब जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। 

Click Here for More Latest News