राकेश नाथ
नई दिल्ली। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्रों द्वारा मौलाना मोहम्मद अली जौहर की स्मृति में *जश्न-ए-जौहर* कार्यक्रम का आयोजन जामिया स्कूल परिसर में किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी संवाद और मेल-मिलाप को बढ़ावा देना रहा।
पूर्व छात्रों का मिलन, यादें हुईं ताज़ा
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और एक-दूसरे से मिलकर अपने छात्र जीवन की पुरानी यादें ताज़ा कीं। आयोजन में दूर-दराज़ से आए पूर्व छात्रों की उपस्थिति ने इसकी महत्ता को और भी बढ़ा दिया। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं चौ. सोहनलाल संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संजय कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि पूर्व छात्र आपस में जुड़े रहें और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिले।
जामिया तराने से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ जामिया के तराने के सामूहिक गायन से हुआ, जिससे परिसर में भावनात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण बन गया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, जामिया छात्र संघ के पूर्व सह सचिव फिरोज जमाई, पूर्व निगम पार्षद राजीव वर्मा सहित प्रशांत शर्मा, जौहर अली, रामकिशन, सिकंदर, मनसुफ तथा सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाया।
Click Here for More Institutional Activities