Latest News

निजी विविद्यालयों द्वारा फर्जी डिग्रियां जारी करना चिंताजनक है:मिश्र

:- उन्होंने कहा कि लोग मूलभूत अधिकारों की बात तो करते हैं लेकिन अपने कर्तव्य का पालन नहीं करते। उन्होंने कहा कि जब अधिकारों की बात की जाती है तो उनको उनके कर्तव्य भी बताए जाने चाहिए जिससे संविधान के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।

 

अलवर: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने निजी विविद्यालयों द्वारा फर्जी डिग्रियां जारी करने के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इनका नियमित रूप से निरीक्षण होना चाहिए और जो भी दोषी पाए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मिश्र ने आज यहां मत्स्य भरतरी विविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण कोर्स होने चाहिए। विविद्यालय शिक्षा के प्रकाश पुंज है जिनमें गुणवत्ता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस दीक्षांत समारोह में देखा गया कि लड़कियों ने सर्वाधिक पदक प्राप्त किए हैं। इसमें कोई दो राय नहीं लड़कियां पढ़ने में श्रेष्ठ हैं और जो भी काम दिया जाता है उसका दायित्व पूरी तरह निभाती हैं इनके लिए कोई कठिन काम नहीं है। एयर फोर्स ,आर्मी एवं अन्य क्षेाों में भी लड़कियां आगे हैं। अब एनडीए में भी लड़कियां जा सकती हैं संविधान का जिक्र करते उन्होंने कहा कि गीता कुरान और बाइबिल संविधान के मार्गदर्शक हैं। हम भारत के लोग हैं । यही भावना संविधान में है।

उन्होंने कहा कि लोग मूलभूत अधिकारों की बात तो करते हैं लेकिन अपने कर्तव्य का पालन नहीं करते। उन्होंने कहा कि जब अधिकारों की बात की जाती है तो उनको उनके कर्तव्य भी बताए जाने चाहिए जिससे संविधान के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके। उत्तर प्रदेश निवासी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से पूछा गया कि आप के गृह राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रिपीट हुई है के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा वर्तमान राज्य राजस्थान है। राजस्थान सरकार ही मेरी सरकार है।

Click Here for More Latest News