Latest News

आईपी यूनिवर्सिटी बीटेक लेटरल एंट्री काउंसलिंग 2026 बीएससी ग्रेजुएट्स के लिए दूसरी ऑफलाइन काउंसलिंग 9 जून को

9 जून को, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (IP विश्वविद्यालय) अपने द्वारका कैंपस में बी.टेक लैटरल एंट्री के लिए बी.एससी. स्नातकों हेतु व्यक्तिगत काउंसलिंग सत्र आयोजित करेगा। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद, योग्यताओं के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी, और उसी दिन, शेष श seats के लिए ओपन हाउस काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

New Delhi, June 8:आईपी यूनिवर्सिटी के लेटरल एंट्री टू बी. टेक प्रोग्राम( बीएससी ग्रेजुएट्स के लिए) में दाख़िले के आयोजित होने वाली दूसरी ऑफ़लाइन काउंसलिंग 9 जून को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी।

उसी दिन आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत मेरिट के आधार पर सीटों का भी कर दिया जाएगा।

इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सभी सफल उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से निर्गत 96 हज़ार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फ़ोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फ़ॉर्म, जन्म तिथि का प्रमाण पत्र, इत्यादि साथ लाना हैं।

129 कोड वाले इस प्रोग्राम की दूसरी काउंसलिंग के बाद सीट खाली रहने पर ओपन हाउस काउंसलिंग भी उसी दिन की जाएगी।

इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in देखते रहें।

Click Here for More Latest News