Exams / Admission

आईपी यूनिवर्सिटी एमएड काउंसलिंग 2026 18 जून को होगी पहली ऑफ़लाइन काउंसलिंग, मेरिट के आधार पर सीट आवंटन

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपी यूनिवर्सिटी) के एमएड प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पहली ऑफ़लाइन काउंसलिंग 18 जून 2026 को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के बाद उसी दिन मेरिट के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित बैंक ड्राफ्ट, आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। उपलब्ध सीटों की जानकारी काउंसलिंग के दिन प्रदर्शित की जाएगी।

नई दिल्ली, 17 जून: आईपी यूनिवर्सिटी के एमएड प्रोग्राम में दाख़िले के आयोजित होने वाली पहली ऑफ़लाइन काउंसलिंग 18 जून को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी।

उसी दिन आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत मेरिट के आधार पर सीटों का भी आवंटन भी कर दिया जाएगा।

इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सभी सफल उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से निर्गत 96 हज़ार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फ़ोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फ़ॉर्म, जन्म तिथि का प्रमाण पत्र, इत्यादि साथ लाना हैं।

120 कोड वाले इस प्रोग्राम की काउंसलिंग के बाद आवंटित सीट 25 जून तक निरस्त किए जा सकते हैं।

काउंसलिंग के दिन ही इस प्रोग्राम में उपलब्ध सीटों को डिस्प्ले किया जाएगा।

इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in देखें।

Click Here for More Exams / Admission