नई दिल्ली, 23 जून। आईपी यूनिवर्सिटी के एमए (इकोनॉमिक्स) प्रोग्राम में दाख़िले के लिए पहली ऑफ़लाइन काउंसलिंग 30 जून को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी।
उसी दिन आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत मेरिट के आधार पर सीटों का भी आवंटन कर दिया जाएगा।
इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सभी सफल उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से निर्गत 96 हज़ार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फ़ोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फ़ॉर्म, जन्म तिथि का प्रमाण पत्र इत्यादि साथ लाना हैं।
162 कोड वाले इस प्रोग्राम की काउंसलिंग के बाद आवंटित सीट 7 जुलाई तककी जा सकती है।
यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी कैंपस (60 सीट) तथा यूनिवर्सिटी से संबद्ध इंस्टिट्यूट “विप्स” (20 सीट) में उपलब्ध है।
इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nicपर .in विजिट करें।
Click Here for More Institutional Activities