Institutional Activities

आईपी यूनिवर्सिटी बीए (लिबरल आर्ट्स) काउंसलिंग 2026: क्या आपके पास हैं सभी जरूरी दस्तावेज?

आईपी यूनिवर्सिटी 2 जुलाई को बीए (लिबरल आर्ट्स) कार्यक्रम में प्रवेश हेतु आमने-सामने परामर्श का आयोजन करेगा। दस्तावेजों की जांच के बाद उसी दिन मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।

नई दिल्ली, 24 जून। आईपी यूनिवर्सिटी के बीए (लिबरल आर्ट्स) प्रोग्राम में दाख़िले के लिए पहली ऑफ़लाइन काउंसलिंग 2 जुलाई को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी।

उसी दिन आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत मेरिट के आधार पर सीटों का भी आवंटन कर दिया जाएगा।

इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सभी सफल उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से निर्गत 96 हज़ार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फ़ोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फ़ॉर्म, जन्म तिथि का प्रमाण पत्र इत्यादि साथ लाना हैं।

461 कोड वाले इस प्रोग्राम की काउंसलिंग के बाद आवंटित सीट 9 जुलाई तक निरस्त किए जा सकते हैं।

यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी कैंपस के अलावा यूनिवर्सिटी से संबद्ध कुछ इंस्टिट्यूट में भी उपलब्ध है।

इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in विजिट करें।

Click Here for More Institutional Activities