Institutional Activities

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में सामाजिक क्षेत्र के उन्नायकों का भी योगदान

योग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अजय पाल ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामाजिक क्षेत्र के उन्नायकों ने भी अपना योगदान दिया है।

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 21 जून 2023 को
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रहा
है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशों की अनुपालना करते हुए विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक,
शिक्षणेत्तर कर्मचारी, शोधार्थी, विद्यार्थी और विश्वविद्यालय के हितधारक मिलकर, इस अभियान को जन
अभियान बनाने में लगे हुए हैं। इसी संदर्भ में विश्वविद्यालय ने अपने आसपास के क्षेत्रों में योग प्रशिक्षण के लिए
योग के विद्यार्थियों के समूह बनाये हैं, जो भारत सरकार के द्वारा निर्धारित योगासनों का प्रशिक्षण आमजन को
दे रहे हैं। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय ’पूरी वसुधा के लिए योग’ का रखा
गया है। योग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अजय पाल ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए
सामाजिक क्षेत्र के उन्नायकों ने भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने विभिन्न गाँवों में योग प्रशिक्षण शिविर हेतु
व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए अशोक बुचौली, भंवर सिंह तँवर, रतन सिंह, महेश कुमार का विशेष रूप से
आभार व्यक्त किया।

Click Here for More Institutional Activities