नई दिल्ली। हिंदी विकास संस्थान दिल्ली द्वारा तीन मूर्ति भवन स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय नई दिल्ली के सभागार में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के समारोह में देश-विदेश सहित भारत के लगभग सभी प्रांतों से आए प्रतिभाशाली छात्रों, शिक्षकों एवं विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह के प्रथम दिन अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हिंदी विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पीयूष कुमार शर्मा ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया।
Click Here for More Latest News