निर्विरोध चुनाव, सर्वसम्मति से चयन
बैठक के दौरान आयोजित द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति और निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। सभी प्रमुख पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी विरोध के किया गया, जिससे संगठन में एकजुटता और विश्वास का संदेश गया।
नव निर्वाचित पदाधिकारी
चुनाव परिणामों के अनुसार निम्न पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया—
-
प्रधान: डॉ. ओ. पी. शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार, एस.ओ.एल., दिल्ली विश्वविद्यालय
-
उप प्रधान: श्री सिकन्दर अग्रवाल, एओ, डीडीयू, दिल्ली विश्वविद्यालय
-
उप प्रधान: श्री संजय झा, एओ, डीसीएसी, दिल्ली विश्वविद्यालय
-
जनरल सेक्रेटरी: श्री परमानन्द सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार, आईजीडीटीयू
-
कोषाध्यक्ष: श्री के. रमेश, क.ने., दिल्ली विश्वविद्यालय
-
ज्वाइंट सेक्रेटरी: श्री जगदीश कांडपाल, आई.पी. कॉलेज
नई कार्यकारिणी का गठन
नवगठित कार्यकारिणी में श्रीमती कविता शर्मा, श्री अरविंद वर्मा, श्रीमती मंजू जैन, श्री जतिन लांबा, डॉ. सुनिल कुमार चौबे, श्री अश्विनी कुमार, श्री दीपक जोशी, डॉ. कौशल किशोर, श्री विरेंद्र सिंह, श्रीमती लक्ष्मी बुद्धिराजा, श्री आई.के. मिश्रा, श्रीमती सोनिया मांगे, श्री पी.के. बब्बर, श्री ओ.पी. तंवर और श्री अमरजीत शर्मा को सदस्य के रूप में चुना गया।
नव निर्वाचित प्रधान डॉ. ओ. पी. शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों के प्रशासनिक अधिकारियों के हितों की रक्षा, सशक्तिकरण और पेशेवर विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
Click Here for More Latest News