नई दिल्ली. : वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सिंह रेस्पेक्ट इंडिया के नए अध्यक्ष होंगे I
सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था रेस्पेक्ट इंडिया की बुधवार को हुई आम सभा बैठक में निर्विरोध यह निर्णय लिया गया I
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में संपन्न हुई इस बैठक में उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. निर्मल गहलोत संस्थापक एवं सी. ई. ओ. उत्कर्ष क्लासेज एवं एजुकेट प्राइवेट लिमिटेड और राजेश कुमार, सीनियर वाईस प्रेजिडेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज को बनाया गया है I
बी. पी. सिंह, पूर्व गृह सचिव एवं राज्यपाल सिक्किम को मुख्य संरक्षक एवं प्रो. एम.पी. सिंह , पूर्व विभागाध्यक्ष ,राजनीतिक विज्ञान विभाग ,दिल्ली विश्वविद्यालय, डॉ. सच्चिदानंद जोशी, प्रशासक एवं चिंतक, पदम् श्री डॉ. यश गुलाटी, प्रख्यात ओर्थपेडीक सर्जन, विनोद कुमार, पूर्व अतिरिक्त महालेखाकार , वित्त मंत्रालय , प्रो. अनिल कुमार, प्रोफेसर, दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एवं निदेशक भारतीय जीवन बीमा निगम, विनय मणि त्रिपाठी, चर्चित उद्दमी, डॉ. प्रमोद कुमार द्विवेदी, प्रोफेसर , श्यामलाल कॉलेज, अमरेंद्र कुमार , अधिवक्ता, को संस्था का संरक्षक बनाया गया है I डॉ. मनीष कुमार चौधरी को महासचिव एवं डॉ. नीरज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, प्रो. मृदुला भाटिया, प्रो. संजीव कुमार , पंकज कुमार ,राहुल झा, शम्भू झा, आशुतोष कुमार, अनुराग कुमार को रेस्पेक्ट इंडिया का कार्यकारी सदस्य बनाया गया है I
Click Here for More Latest News