Latest News

हकेवि में तीन एनएसएस स्वयंसेवकों को हरियाणा के राज्यपाल ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तीन स्वयंसेवकों को हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष द्वारा सम्मानित किया गया

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तीन स्वयंसेवकों को हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष द्वारा सम्मानित किया गया। स्वयंसेवकों को यह सम्मान सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि यह गौरव का विषय है और यह सम्मान स्वयंसेवकों की सेवा-भावना, सामाजिक प्रतिबद्धता और अनुशासन का प्रतीक है। विश्वविद्यालय सदैव युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करता रहा है। मुझे विश्वास है कि हमारे एनएसएस स्वयंसेवक आगे भी इसी उत्साह से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान देते रहेंगे।

विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में उन सभी एनएसएस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया जिन्होंने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2024, 2025 एवं 2026 में सहभागिता कर राज्य और देश का गौरव बढ़ाया। सभी चयनित प्रतिभागियों को राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष ने स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 21,000 रूपए की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया गया। 

डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि आयोजन में हकेवि की काजल (गणतंत्र दिवस परेड 2024), प्रियांशु (गणतंत्र दिवस परेड 2025) और सुहेल दास (गणतंत्र दिवस परेड 2026) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन और सम्मान  विश्वविद्यालय समुदाय ने हर्ष का विषय है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम व डॉ. युधवीर ने स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि  स्वयंसेवकों की यह उपलब्धि उनकी अनुशासनप्रियता, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पण की प्रतीक है।

Click Here for More Latest News