Latest News

जिला महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे हकेवि के विद्यार्थी

:- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के विद्यार्थी भारतीय साहसिक संस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण और साहसिक कैंप में महेंद्रगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे

 

हरियाणा: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के विद्यार्थी भारतीय साहसिक संस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण और साहसिक कैंप में महेंद्रगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन की गतिविधियां आजीवन उनका मनोबल बढ़ाएंगी व सकारात्मकता, टीम भावना, साहस, धैर्य आदि गुणों का विकास भी करेंगी।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिनेश चहल ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन सितंबर 15 से 21, 2022 तक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा शाखा चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित होने वाले शिविरों में विश्वविद्यालय के बी.टेक- विद्युत अभियांत्रिकी का छात्र शिवम कुमार, साई गणेश, हितेश शर्मा व बी.वॉक- रिटेल एंड लोजिस्टिक्स मैनेजमेंट वासुदेव जिला महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से चार विद्यार्थियों का चयन उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इन शिविरों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवा रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जूमारिंग, ट्रैकिंग, राइफल शूटिंग, रिवर क्रासिंग आदि गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

Click Here for More Latest News