महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के शिक्षक शिक्षा विभाग में उपलब्ध चार वर्षीय इंटीग्रेटिड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में दाखिले लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 31 मार्च, 2025 कर दी गई है। विश्वविद्यालय इस पाठ्यक्रम में दाखिले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जा रहे नेशनल कॉमन एंट्रेंसटेस्ट (एनसीईटी) -2025 के आधार पर करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि शिक्षण के क्षेत्र में भविष्य तलाश रहे युवाओं के लिए चार वर्षीय आईटीईपी पाठ्यक्रम एक अच्छा विकल्प है।
शिक्षक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि चार वर्षीय इंटीग्रेटिड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में दाखिले के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दिलीप पटेल ने बताया कि एनटीए की ओर से एनसीईटी -2025 की परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 31 मार्च, 2025 कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन व दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक www.nta.ac.in व https://exams.nta.ac.in/NCET पर लॉगइन कर सकते हैं।
Click Here for More Exams / Admission