Latest News

CBSE द्वारा हेरिटेज इंडिया क्विज़ 2022 का आयोजन

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31/10/2022 है।

 
राधा प्रिया
नई दिल्ली:  CBSE की ओर से प्रत्येक वर्ष हेरिटेज इंडिया क्विज़ का आयोजन किया जाता है। CBSE का उद्देश्य इस क्विज़ की जानकारी देश भर के सभी CBSE से संबध स्कूलों तक पहुँचाना है ताकि छात्रों के बीच देश की समृध विरासत के बारे में जानकारी व उन्हें देश के प्रति जागरूक किया जा सके। 
 
आज़ादी के 75 साल पूरे होने और अपनी संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने के लिए क्विज़ का विषय 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' रखा गया है। क्विज़ में 25% प्रश्न भारत के सवतंत्रता आंदोलन से होंगे और शेष भारतीय इतिहास और विरासत से सम्बंधित होंगे। 
 
क्विज़ से सम्बंधित जानकारी:
• पंजीकरण CBSE की अधिकारिक वेबसाइट  www.cbse.nic.in और www.cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
• क्विज़ प्रतियोगिता आयोजन नवेंबर 2022 में निर्दिष्ट तिथि और समय पर आयोजित की जाएगी। 
• ऑनलाइन परीक्षा की तिथि की घोषणा वेब्सायट पर अधिसूचना और स्कूलों की पंजीकृत ई-मेल ID पर भेजे गए ई-मेल के माध्यम से की जाएगी। 
• इस प्रतियोगिता में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र भाग ले सकेंगे। 
• एक स्कूल केवल तीन छात्रों का चयन कर सकते जो ऑनलाइन टेस्ट में पार्ट लेने के लिए एक टीम के रूप में  पंजीकरण करेंगे, एक स्कूल केवल एक टीम ही पंजीकृत कर सकेंगे। 
• ग़लत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा। 
• परिणाम CBSE बोर्ड की ऑफ़िश्ल वेब्सायट www.cbseacademic.nic.in पर अधिसूचना के माध्यम से घोषित किए जाएँगे।
• एक बार दर्ज किए गए विवरण को फ़ॉर्म के ऑनलाइन जमा करने के बाद बदला नहीं जाएगा। 
• ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31/10/2022 है। 
 
जीतने वाले प्रतियोगियों को सर्टिफ़िकेट और ईनाम के रूप में कुछ धन राशि दी जाएगी। 
सेमी फ़ाइनल और फ़ाइनल के सभी प्रतियोगियों को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएँगे। 

Click Here for More Latest News