नई दिल्ली, 24 अप्रैल। आईपी यूनिवर्सिटी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु अपनी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 25 अप्रैल से आयोजित करने जा रही है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस.एल. भंडारकर के अनुसार, 25 अप्रैल और 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली सीईटी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
25 अप्रैल को एमए(मास कम्युनिकेशन), बी. टेक(बायोटेक्नोलॉजी), लेटरल एंट्री टू बीएस पैकेजिंग, एमएससी( मेडिसिनल केमिस्ट्री एंड ड्रग डिज़ाइन), एमसीए/एमसीए(एसई), बीए(जेएमसी), एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग
के लिए सीईटी आयोजित की जाएगी।
26 अप्रैल को एमओटी(न्यूरोलॉजी), एम(इंग्लिश,बीएचएमसीटी, बीएस (पैकेजिंग टेक्नोलॉजी,बीएससी( योगा) और एमएससी( बायोइनफ़ॉर्मेटिक्स) की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी।
दो दिनों की प्रवेश परीक्षा में 13 प्रोग्राम के लिए दिल्ली में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
5484 परीक्षार्थी इन दो दिनों की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो रहे है।
23 मई तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को सीईटी परंपरागत तरीके से ओएमआर शीट पर दो पालियों (सुबह और शाम) में आयोजित की जाएंगी।
सुबह की पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और शाम की पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
डॉ. भंडारकर ने बताया, "78 कार्यक्रमों के लिए कुल 50,531 आवेदक समस्त एम सीईटी में शामिल होने जा रहे हैं। पीएचडी को छोड़कर, 9 और 10 मई की सीईटी दिल्ली एनसीआर स्थित केंद्रों के अलावा चार बाहरी शहरों- चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता में भी आयोजित की जाएंगी।"
संबंधित सीईटी के आयोजन से लगभग पांच-छह दिन पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। सीईटी से संबंधित तिथि, सत्र, केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के पैरा-मेडिकल कार्यक्रमों के दो सीईटी कोड 119 और 124 के लिए एक ही परीक्षा पत्र होगा।
सीईटी से संबंधित किसी भी सहायता के लिए, आवेदक हेल्पलाइन नंबर- 25302263 और 25302278 पर संपर्क कर सकते हैं और cet@ipu.ac.in और coe2@ipu.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं।
सीईटी के सभी आवेदकों से अनुरोध है कि इस संबंध में आगे के विवरण और अपडेट के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in देखते रहें।
Click Here for More Exams / Admission