Institutional Activities

अंबेडकर कॉलेज में प्रतिभा,उद्यम और कौशल का समागम

"टीम डीसीएसी और टीम वीआईपीएस" बने​ विजेता, श्याम लाल कालेज को मिला उपविजेता का खिताब


नई दिल्ली। डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज की उद्यमिता प्रकोष्ठ ने प्रमुख वार्षिक फ्लैगशिप इवेंट "हेडवेबिज 5.0" का आयोजन किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र, शिक्षक और प्रतिष्ठित अतिथि वक्ताओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रश्नों की श्रृंखला का आयोजन किया गया।

        प्रतियोगिता के बाद जजों के साथ एक स्पीकर सत्र आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता का निर्णय उद्योग जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया गया, जिनमें श्री निखिल गौर, "हाइवस्कूल" के संस्थापक और भारत के पहले सेल्स स्कूल और "टीनएज इंडिया" के सह-संस्थापक,श्री कमल छाबड़ा  के सी ग्लोबएड के संस्थापक और सीईओ तथा ईवाई में वरिष्ठ प्रबंधक उपस्थित हुए। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सदा नंद प्रसाद और प्रकोष्ठ संयोजक प्रो. संगीता शर्मा ने कार्यक्रम में अपने  विचार साझा किए।  ई-सेल के सदस्य डॉ. राजबाला गौतम, डॉ. अनुराधा त्यागी और दिलजीत कौर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विजेता टीम "टीम डीसीएसी और टीम वीआईपीएस" को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता के रूप में श्याम लाल कॉलेज (एसएलसी) की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Click Here for More Institutional Activities