Institutional Activities

अखंड भारत संदेश यात्रा को हकेवि कुलपति ने दिखाई हरी झंडी

:- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुँचा छात्राओं का दल, महेंद्रगढ़ में निकाली गई रैली

अखंड भारत संदेश यात्रा को हकेवि कुलपति ने दिखाई हरी झंडी

 

हरियाणा: एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत इंडियन मीडिया सेंटर द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही अखंड भारत संदेश यात्रा शुक्रवार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ पहुँची। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व अंडमान निकोबार की 131 छात्राओं के इस दल को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने महेंद्रगढ़ जिले में प्रचार के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्त्वपूर्ण है और अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए जरूरी है कि भारत की युवा शक्ति इस दिशा में सर्वोत्तम प्रयास करें।

विश्वविद्यालय कुलपति ने इस अवसर पर इंडियन मीडिया सेंटर, हरियाणा के इस प्रयास की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयासों के माध्यम से ही जन-जागरूकता का मार्ग प्रशस्त होता है। कुलपति ने इस दल में शामिल छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा भारत को अखंड बनाने के लिए किया जा रहा यह प्रयास बेहद उल्लेखनीय है और अवश्य ही इसके माध्यम से लक्षित उद्देश्यों की प्राप्ति होगी। इस अवसर पर इंडियन मीडिया सेंटर, हरियाणा के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि यहां बता दें कि इंडियन मीडिया सेंटर, हरियाणा वर्ष 2013 से यह आयोजन करता आ रहा है और इससे पूर्व में महिला आत्मरक्षा जागरूकता यात्रा, सशक्त बेटी सशक्त भारत यात्रा, सैनिक सम्मान यात्रा, भगत सिंह युवा संदेश यात्रा और सामाजिक समरसता संदेश यात्रा आयोजित की चुकी है। विश्वविद्यालय से रवाना छात्राओं के इस दल ने जिला महेंद्रगढ़ में यात्रा निकाल अखंड भारत का संदेश दिया।

Click Here for More Institutional Activities