Latest News

CBSE और CVC द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता का विषय भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत रखा गया है, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 03/10/2022 से 10/10/2022 के मध्य किसी भी दिन विध्यालय के शिक्षकों की निगरानी में होगा।

राधाप्रिया

नई दिल्ली: CBSE ने केंद्रिय सतर्कता आयोग (cvc) के साथ मिलकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। CBSE द्वारा स्कूलों के छात्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए CVC के सहयोग से सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के अवसर पर इस निबंध प्रतियोगिता को आयोजित किया है। 
 
  • • प्रतियोगिता का विषय भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत रखा गया है, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 03/10/2022 से 10/10/2022 के मध्य किसी भी दिन विध्यालय के शिक्षकों की निगरानी में होगा।
  • • इस प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के छात्रा भाग ले सकते है। 
  • • निबंध लिखने की शब्द सीमा 500-600 होगी, निबंध लिखने के लिए सभी प्रतियोगियों को 1 घंटे का अवसर दिया जाएगा। 
  • • प्रतियोगी दिए गए विषय पर हिन्दी या अंग्रेज़ी दोनो में से किसी भी भाषा निबंध लिख सकेंगे। 
  • • प्रतियोगियों द्वारा आवश्यक जानकारी जैसे विषय, छात्रा का नाम, कक्षा, मोबाइल नम्बर, मैल ID निबंध से पहले लिखनी होंगी। 
 
स्कूल स्तर पर तीन बेस्ट एंट्रीज़ को स्कूल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। 
एक सबसे सर्वश्रेष्ठ एंट्री को स्कूल द्वारा CBSE पोर्टल https://cbseit.in/cbse/2022/cvc पर अपलोड किया जाएगा। 
पाँच राष्ट्रीय स्तर पर चुनी गयी एंट्रीज़ को CVC की दफ़्तर में भेजा जाएगा,    और नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। 
किसी भी प्रकार की साहित्यिक चोरी किसी भी स्तर पर पाई गयी तो उस प्रतियोगी को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।

Click Here for More Latest News