नई दिल्ली: यूनिवर्सिटी ने आवेदन की तिथि 30 अप्रैल से बढ़ा कर 15 मई की
नई दिल्ली, 10 मई। आईपी यूनिवर्सिटी के नेशनल लेवल टेस्ट्स एवं मेरिट आधारित प्रोग्राम में दाख़िले के लिए अब 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
पहले उन प्रोग्राम में दाख़िले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी।
आवेदकों को सलाह है कि वे सही प्रोग्राम एवं प्रोग्राम कोड का चयन करें।
आवेदन जल्दबाजी में न करें और इत्मीनान से सही प्रोग्राम एवं प्रोग्राम कोड के लिए आवेदन करें।
सीईटी, नेशनल लेवल टेस्ट, मेरिट आधारित प्रोग्राम में आवेदन के लिए अलग- अलग रूट है। आवेदन के समय उसका ध्यान रखें।
सीईटी आधारित प्रोग्राम में अब आवेदन का विकल्प उपलब्ध नहीं है।
सभी संभावित आवेदकों से अनुरोध है कि वे इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in विजिट करें।
Click Here for More Latest News