
हरियाणा: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में यूथ रेडक्रॉस व राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में को विश्व रेड क्रॉस दिवस का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी और अपने संदेश में कहा कि विश्व रेड क्रॉस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश के नागरिकों को विपरीत परिस्थिति में लोगों के जीवन की रक्षा करना, मानव जिंदगी को बचाना और सेहतमंद करना, घायल नागरिकों की रक्षा करना, दुनियाभर में जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।
विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. आनंद शर्मा ने बताया कि रेडक्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। सर जीन हेनरी ड्यूनेंट ने रेड क्रॉस की शुरुआत की थी। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस संस्था की स्थापना 1863 में स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हुई थी। रेडक्रॉस संस्था को वर्ष 1917, 1944 और 1963 में नोबेल शांति अवार्ड भी मिला था। हर साल 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है और इस दिन ये दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 8 मई को हेनरी ड्यूनेंट का जन्म हुआ था।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस के संयोजक डा. दिनेश चहल ने सभी को विश्व रेड क्रॉस दिवस की बधाई दी। डॉ. चहल ने अपने संबोधन में कहा कि बात चाहे कोरोना जैसी महामारी की हो या रूस-यूक्रेन युद्ध की, यूथ रेडक्रॉस ने हमेशा निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा के लिए कार्य किया है। उन्होंने यूथ रेडक्रॉस के उद्देश्य स्वास्थ्य, सेवा और मैत्री पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
Click Here for More Institutional Activities