Latest News

UP board result 2023: यूपी बोर्ड दसवीं तथा बारहवीं का result जारी

Key Highlights & Summary

उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षाफल का इंतजार समाप्त

UP board result 2023: यूपी बोर्ड दसवीं तथा बारहवीं का result जारी

 

स्मृति कुमारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से सम्बन्ध राज्य में स्थित शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और इस बार आयोजित हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित परीक्षार्थियों के परीक्षाफल की घोषणा आज यानि मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को कर दी गई है। परीक्षार्थी अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव लिंक से चेक कर सकते हैं ।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 89.78 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10वीं में 86 फीसदी लड़के और 93 फीसदी लड़कियां पास हुईं। जबकि यूपी बोर्ड 12वीं में 75.52 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 83 फीसदी लड़कियां पास हुईं और 69 फीसदी लड़के पास हुए। 10वीं में 600 में से 590 अंक हासिल कर सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया। वहीं यूपी बोर्ड 12वीं में महौबा के शुभ चपरा ने 97.80 मार्क्स  के साथ टॉप किया है। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड के पदेन सभापति डॉ. महेन्द्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने जारी किया। यूपी बोर्ड ने अपने 100 साल के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी परिणाम घोषित किया है। 
यूपी बोर्ड 10वीं की मेरिट के मुताबिक 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सात विद्यार्थियों ने पांचवें पायदान पर जगह बनाई। इनमें बरेली के क्षितिज सक्सेना, उन्नाव की आस्था मिश्रा, कानपुर नगर की अंशिका दीक्षित, प्रतापगढ़ की श्रीयम त्रिपाठी, अंबेडकर नगर की श्रेया मिश्रा, आजमगढ़ की मुस्कान भारती और वाराणसी की अर्चना शामिल हैं। निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि शीर्ष 10 की सूची 179 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।

पिछले वर्ष के परिणामों की तुलना में कक्षा 10वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 88.18 फीसदी से बढ़कर 89.78 प्रतिशत हो गया है, जबकि कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत इस वर्ष 85.33 प्रतिशत से 75.52 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

Click Here for More Latest News