Institutional Activities

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पं. श्री राम आचार्य द्वारा रचित पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

इस अवसर पर केंद्रीय पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष, उप-पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं योग विभाग के विभागाध्यक्ष, विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।

हरियाणा :- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के केंद्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार, गुरुग्राम के सहयोग से पं. श्रीराम शर्मा आचार्य (गायत्री परिवार, शांति कुञ्ज हरिद्वार) द्वारा रचित पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य ने अपने जीवन को प्रयोगशाला बनाकर लोकहित युग साहित्य का सृजन किया। उन्होंने 3200 से अधिक पुस्तकों की रचना की। उन्होंने बताया कि आचार्य जी का कहना था कि मैं व्यक्ति नहीं, विचार हूँ। मेरा स्वरूप मेरे साहित्य में छुपा हुआ है। मुझे घर-घर पहुंचाओं और इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस प्रदर्शनी का आयोजन विश्वविद्यालय में किया गया है।

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खंड चार स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित इस पुस्तक प्रदर्शनी में गायत्री परिवार की ओर से श्री चाँद सिंह एवं श्रीमती शकुंतला यादव के साथ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की बहन श्रीमती क्रोसिता यादव व उनके भांजे कुशाग्र यादव उपस्थित रहे। उन्होंने ज्ञान-विस्तार यज्ञ कार्यक्रम की संक्षिप्त विवेचना की। इस अवसर पर केंद्रीय पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष, उप-पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं योग विभाग के विभागाध्यक्ष, विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे। 

Click Here for More Institutional Activities