Institutional Activities

हकेवि में डाटा विश्लेषण में सांख्यिकी उपकरणों पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन

Key Highlights & Summary

इस कार्यशाला का उद्देश्य विधार्थियों, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों को डेटा विश्लेषण में विभिन्न सांख्यिकीय उपकरणों की आवश्यकता और उनके अनुप्रयोग से अवगत कराना

हकेवि में डाटा विश्लेषण में सांख्यिकी उपकरणों पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन

 

 महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में डाटा विश्लेषण में साँख्यिकी के उपकरणों के अनुप्रयोग विषय पर कार्यशाला की शुरुआत हुई। सांख्यिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विधार्थियों, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों को डेटा विश्लेषण में विभिन्न सांख्यिकीय उपकरणों की आवश्यकता और उनके अनुप्रयोग से अवगत कराना है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कार्यशाला के उद्धाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला मौजूदा समय की मांग है और इसके माध्यम से अवश्य ही शोधकर्ताओं को सांख्यिकी, गणित, मनोविज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, शिक्षा आदि जैसे विषयों में जारी शोध कार्यों को पूर्ण करने में मदद मिलेगी। 

सांख्यिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग के प्रो. सुनील कुमार ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रतिभागियों से साझा की। इसके पश्चात कार्यशाला के आयोजन सचिव व सहायक आचार्य डॉ. मनोज कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यशाला के सह संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार व आयोजन सचिव डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि आगामी 24 मार्च तक चलने वाली इस कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में आईआईटी कानपुर के प्रो. शलभ उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला के उद्धाटन सत्र के अंत में विभाग के सह आचार्य डॉ. कपिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। 

Click Here for More Institutional Activities