Institutional Activities

हकेवि में विद्यार्थियों के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय, स्थानीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियां के लिए मंगलवार को विशेष कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय, स्थानीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियां के लिए मंगलवार को विशेष कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त सचिव श्री ए. अशोली चेलाई व विशिष्ट अतिथि के रूप अतिरिक्त जिला उपायुक्त सुश्री वैशाली सिंह उपस्थित रहीं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए इस तरह के आयोजन बेहद महत्त्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा इस तरह के आयोजनों से जमीनी स्तर पर आवश्यक प्रयासों को बल मिलता है।

आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित अतिरिक्त जिला उपायुक्त सुश्री वैशाली सिंह ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे लड़कियों के लिए शिक्षा ऋण, किशोरी शक्ति योजना, वन स्टॉप सेंटर और महिला अधिकारों की जानकारी दी। इसी क्रम में विशेषज्ञ वक्ता सिविल कोर्ट, महेंद्रगढ़ के अधिवक्ता पवन तंवर ने महिलाओं को दी जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डॉ. प्रदीप सिंह ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न ऐतिहासिक फैसलों का उल्लेख करते हुए महिला अधिकारों व उससे जुड़ी कानूनी प्रक्रिया का उल्लेख किया। महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रेनु यादव से कार्यक्रम की शुरूआत में इस आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सुमन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्वाति ने दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रो. सारिका शर्मा, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. गौरव व प्रो. नंद किशोर सहित विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थी, शोधार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे।

Click Here for More Institutional Activities