Exams / Admission

MP Board 10th और 12th का परीक्षा परीणाम हुआ घोषित ।

MP Board Result 2023: माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश (MPBSE) ने परिणाम आज यानी 25 मई 2023 को घोषित करते हुए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया।

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2023 को लेकर 18 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार समाप्त हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट की घोषणा आज यानी गुरुवार, 25 मई 2023 को कर दी गई है।

MP Board Result 2023: माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश (MPBSE) ने परिणाम आज यानी 25 मई 2023 को घोषित करते हुए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया। मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के परिणाम आज यानी गुरूवार, 25 मई 2023 को घोषित कर दिए। इसके साथ ही बोर्ड ने एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.mponline.gov.in पर एक्टिव कर दिया है।
बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दसवीं की परीक्षा में एमपी बोर्ड 10वीं में इंदौर के पिंक फ्लॉवर उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र मृदुल पाल ने 500 में से 494 अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं में  कला संकाय में मौली नेमा ने टॉप किया है। गणित और विज्ञान में नारायण शर्मा, कॉमर्स में प्रिंसी खेमसारा, बायोलॉजी में विकास द्विवेदी ने टॉप किया है।
एमपी बोर्ड 10वीं क्लास में इस साल ओवरऑल 63.29% स्टूडेंट्स पास हुए हैं जबकि 12वीं क्लास में 55.28% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जबकि पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 59.54 प्रतिशत रहा था। जबकि एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 72.72 फीसदी रहा था। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा बेहतर रहा है। लड़कियों को पास प्रतिशत 66.47 रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 60.26 रहा ।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी। जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।  

Click Here for More Exams / Admission