Exams / Admission

UG 2022 23 प्रवेश के लिए DU द्वारा CSAS चरण 3 की शुरूवात

UG 2022-23 प्रवेश के लिए DU द्वारा CSAS चरण-3 की शुरूवात

 

 
नई दिल्ली:  दिल्ली विश्वविध्यालय द्वारा शेषणिक वर्ष 2022-23 UG प्रोग्राम में प्रवेश के लिए CSAS चरण-3 की शुरूवात की जा चुकी है। 
पहले CSAS दौर की घोषणा से पहले, विश्वविध्यालय द्वारा एक 'सिम्युलेटेड लिस्ट' जारी की जाएगी जिसकी मदद से उम्मीदवार किसी प्रोग्राम और कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए अपनी संभावनाओं का आकलन कर सकेंगे, 'सिम्युलेटेड लिस्ट' की घोषणा के बाद DU द्वारा उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताओं को फिर से व्यवस्थित करने के लिए दो और दिन प्रदान किए जाएँगे। 
 
दिल्ली विश्वविध्यालय द्वारा CSAS चरण 1 और चरण 2 की अंतिम तिथि को दो दिन आगे बढ़ाया गया है, अब चरण 1 और 2 बुधवार, 12 अक्तूबर, 2022 शाम 04:59 बजे तक खुले रहेंगे। 
 
DU द्वारा उन उम्मीदवारों को भी सुधार विंडो प्रदान की जा रही है जिन्होंने पहले ही चरण 1 और 2 को पूरा कर लिया है और कुछ छेत्रो में बदलाव करना चाहते है। 
यह एक बार की सुविधा OBC-NCL, EWS, SC, Minority, PwBD और CW उम्मीदवारों ke लिए है जो अपलोड किए दस्तावेज/प्रमाणपत्रो को फिर से अपलोड करना चाहते है। 
• सुधार विंडो 12 अक्तूबर, 2022 शाम 04:59 बजे तक खुली रहेगी। 
• उम्मीदवार अपने नाम, फ़ोटो, हस्ताक्षर, लिंग, ई-मेल ID, मोबाइल नम्बर और श्रेणी में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
• जिन उम्मीदवारों ने CSAS के चरण 1 में आवेदन करते समय ECA और स्पोर्ट्स क्वोटा का चयन नहीं किया था उन्हें इस स्तर पर कोई बदलाव करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। 
 
दिल्ली विश्वविध्यालय द्वारा CSAS के पहले आवंटन दौर में SC/ST के उम्मीदवारों की लिए 30% अतिरिक्त सीटें आवंटित की जाएँगी

Click Here for More Exams / Admission