नई दिल्ली: केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के आईजी नेशनल सेंटर फार आर्टस तथा उड़ान— द सेंटर आफ थियेटर आर्ट व चाइल्ड डवलपमेंट की ओर से आयोजित बाल रंग महोत्सव के प्रथम चरण में तीन बाल नाटकों 'जय हिन्द', 'जादुई पैंसिल' व 'अनोखाी बिल्ली' नाटकों का मंचन किया गया। नाटकों में नन्हें कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।
उड़ान- द सेंटर आफ थियेटर आर्ट एंड चाइल्ड डवलपमेंट की ओर से मोहन गार्डन के कमल मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बाल रंगमंच शिविर के अवसर पर आयोजित बाल रंग महोत्सव के प्रथम चरण में उड़ान के निर्देशक संजय टुटेजा के दिशा निर्देशन व संयोजन में तीन नाटकों 'जय हिन्द', 'जादुई पैंसिल' व 'अनोखाी बिल्ली' नाटकों का मंचन विद्यालय के महात्मा गांधी सभागार में किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अवनीश बंसल, भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष विनोद बंसल के समनवयक आजादी का अमृत महोत्सव आईजीएनसीए, अचल पाण्डया, वंदना एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष वेद टंडन, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना टंडन तथा प्रशासक पुष्पा जिंदल इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रहे।
प्रभात सेंगर के निर्देशन में हुए नाटक 'जय हिंद' में नन्हें कलाकारों ने आजादी के संघर्ष को अपने अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया जबकि हिमांशु दास तथा नुपार्थ चौधरी के निर्देश में हुए नाटक 'जादुई पेंसिल' में बचपन के सपनों व परिकल्पनाओं को अपने आकर्षक अंदाज में पेश किया। गोरांग गोयल के निर्देशन में हुए नाटक 'अनोखी बिल्ली' के सभी कलाकार 6 वर्ष से कम आयु के थे और उन्होंने लगभग 40 मिनट के नाटक में जीवंत अभिनय कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
नाटक जयहिंद के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरुस्कार आकाश को तथा सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरुस्कार हिमांशी को दिया गया जबकि नाटक जादुई पेंसिल में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिये दिव्यांशी को तथा सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरुस्कार अराध्या राय को मिला। नाटक अनोखी बिल्ली में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिये आरव तथा सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरुस्कार रियांश को दिया गया। इसके अलावा हिमांशु, कार्तिक व सिद्धार्थ को विशेष पुरुस्कार दिये गये।
Click Here for More Latest News