महेंद्रगढ़: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में वर्ष 2024 में मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रपति से राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त श्री संजय शर्मा उपस्थित रहे। श्री संजय शर्मा का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने किया। अतिथि का परिचय विभाग के सहायक आचार्य डॉ. आलेख एस नायक ने दिया। उन्होंने कहा कि श्री संजय शर्मा को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार से दधीची अवार्ड, बुंदेलखंड़ गौरव, और वे सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा से सम्मानित हो चुके हैं। डा. आलेख ने कहा कि वे पिछले 35 वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे है और 1200 से अधिक मानसिक रोगियों का पुर्नावास करवा चुके हैं।
मुख्य अतिथि श्री संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज विश्व के सामने सबसे बड़ी समस्या है तो वह मानसिक स्वास्थ्य है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रतिदिन हर सेकेंड़ में एक व्यक्ति 15 से 29 साल का आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ का प्रमुख कारण डिजिटल मीडिया, अत्ति महत्वकांक्षा, परिवार द्वारा बच्चें से बहुत ज्यादा अपेक्षा रखना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया का प्रयोग करना चाहिये लेकिन उस पर अति निर्भरता नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि हमें सप्ताह में कम से कम एक दिन डिजिटल मीडिया को छोड़ना होगा और इसका जरूरत से ज्यादा प्रयोग नहीं करना होगा। इसके साथ ही हमें हर बात डिजिटल मीडिया पर शेयर करने से बचना होगा। हमें प्रतिदिन कुछ समय अपने लिये निकालना चाहिये और हमें ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताना चाहिये।
श्री संजय शर्मा ने अभिभावकों से भी यह कहा कि उनकों बच्चों को नुमाइश की वस्तु नहीं बनाना है। बच्चों को नंबरों से नहीं आंका जाना चाहिये। इसके साथ ही बच्चों पर कम से कम मानसिक दबाव बनाना चाहिये। इस मौके पर कार्यशाला के बारे में विस्तार से जानकारी डा. नीरज करण और डॉ. भारती बत्रा ने दी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुरेंद्र ने दिया।
Click Here for More Institutional Activities