Latest News

डीयू की पूर्वी एशियाई भाषाओं में एडवांस डिप्लोमा, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरु करेगा

सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरु करेगा;डीयू की पूर्वी एशियाई भाषाओं में एडवांस डिप्लोमा

नई दिल्ली। दिल्ली विविद्यालय (डीयू) के तीन कॉलेज पूर्वी एशियाई भाषाओं में एडवांस डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम लाने की योजना बना रहे हैं। रामजस कॉलेज, हंसराज कॉलेज और रामलाल आनंद कॉलेज ने नए पाठ्यक्रमों को शुरु करने के लिए विविद्यालय की अकादमिक परिषद को एक नीतिगत प्रस्ताव भेजा है। अकादमिक परिषद की बैठक विभिन्न नीति प्रस्तावों और कुलपति द्वारा स्वीकृत की गयी कार्य रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए 10 अक्टूबर को होगी।

  प्रस्ताव के अनुसार, रामजस कॉलेज की ‘एडवांस डिप्लोमा इन कोरियन’ (केपी-3) जबकि हंसराज कॉलेज की चीनी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स के साथ ही कोरियाई (केपी-2) और जापानी (जेपी-2) भाषाओं में डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। रामलाल आंनद चीनी (सीपी-3) और जापानी (जेपी-3) भाषाओं में एडवांस डिप्लोमा शुरु करेगा। ये तीनों पाठ्यक्रम पूर्वी एशियाई अध्ययन विभाग के तहत शुरु किए जाएंगे।  दिल्ली विविद्यालय में विभिन्न विदेशी भाषाओं के लिए समर्पित विभाग हैं तथा उससे संबद्ध कई कॉलेज इन भाषाओं में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम का संचालन करते हैं।
 

Click Here for More Latest News