Institutional Activities

दौलत राम कॉलेज के 63वें वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम

नई पीढ़ी से चुनौतियों का सामना करने का आहवान***** छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

 

नई दिल्ली। दिल्ली विशविद्यालय के प्रतिष्ठित दौलत राम कॉलेज ने अपना 63 वा वार्षिकोत्सव मनाया।  कॉलेज के छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व डी. जी. पी. एवं हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डॉ. अशोक कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा की कि जीवन में चुनौतियाँ आती हैं और आती रहेगी लेकिन अपने आत्मविश्वास से किसी भी चुनौतियों को पराजित किया जा सकता है।
         कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. धनंजय जोशी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में दौलत राम कॉलेज के अप्रतिम योगदान को रेखांकित किया। पावर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं विशिष्ट अतिथि श्री सौरव कुमार शाह ने कहा की संघर्ष हमें शक्ति एवं दृष्टि देती है । संकल्प की शक्ति से सफलता और सार्थकता का मार्ग प्रशस्त होता है। दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. सविता राय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कॉलेज की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा की हमारे लिए गर्व और गौरव का विषय है की दिल्ली की मुख्यमंत्री हमारी विशिष्ट अलुम्ना है। दौलत राम कॉलेज की बेटियाँ देश और दुनियाँ में सफलता का परचम लहरा रही हैं।
       कार्यक्रम में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्वनी कुमार, फाइनेंसियल सर्विसेज के निदेशक ऐ के ठाकुर एवं दौलत राम कॉलेज की अलुमना तृषा जेटली ने भाग लिया I विशेष उपलब्धि के लिए छात्राओं को पुरुस्कार प्रदान किया गया। ई. सी. ए. के संयोजक डॉ. मनीष कुमार चौधरी ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Click Here for More Institutional Activities