Educational Column

हकेवि के विद्यार्थियों को गाँधी फेलोशिप की दी जानकारी

Key Highlights & Summary

प्रो. सक्सेना ने समग्र विकास को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि जिम्मेदार और सक्षम नागरिक के रूप में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

हकेवि के विद्यार्थियों को गाँधी फेलोशिप की दी जानकारी

हरियाणा  :- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के द्वारा विद्यार्थियों के लिए गाँधी फेलोशिप संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस आयोजन को विद्यार्थियो के शैक्षणिक विकास हेतु उपयोगी बताया और कहा कि अवश्य ही इसके माध्यम से प्रतिभागी लाभांवित होंगे। विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में सुश्री अवनीत कौर व सुश्री निशा शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।

विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. आकाश सक्सेना ने सुश्री अवनीत कौर को उनकी ज्ञानवर्धक प्रस्तुति के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। प्रो. सक्सेना ने समग्र विकास को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि जिम्मेदार और सक्षम नागरिक के रूप में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

Click Here for More Educational Column